[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया:ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस में टीकाकरण हुआ, डॉक्टर्स ने पशुपालकों को रेबीज से बचाव के बताए उपाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया:ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस में टीकाकरण हुआ, डॉक्टर्स ने पशुपालकों को रेबीज से बचाव के बताए उपाए

चिड़ावा में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया:ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस में टीकाकरण हुआ, डॉक्टर्स ने पशुपालकों को रेबीज से बचाव के बताए उपाए

चिड़ावा : चिड़ावा स्थित ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस में विश्व रेबीज दिवस पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी डॉ. राजेश सिंगला ने बताया- शिविर में 24 श्वानों और चार बिल्लियों में रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान सभी पशुपालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें रेबीज से रोकथाम के लिए विस्तार से समझाया गया। सभी को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया। पशुपालकों से आग्रह किया गया कि वो अपने श्वानों के साथ-साथ आवारा श्वानों का भी टीकाकरण करवाएं, क्योंकि रेबीज एक लाइलाज बीमारी है इसके बचाव में ही समझदारी है। शिविर में वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी नरेंद्र सिंह, पशुधन निरीक्षक सुभाष, यश डैला, विष्णु सिंह, अभिषेक शर्मा, पृथ्वी सिंह और मुबारक अली ने भी अपनी सेवाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker