शराब पीकर गाड़ी चला रहा युवक गिरफ्तार:राजलदेसर पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा, कार भी जब्त की
शराब पीकर गाड़ी चला रहा युवक गिरफ्तार:राजलदेसर पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा, कार भी जब्त की
चूरू : चूरू की राजलदेसर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई एनएच 11 पर की गई। राजलदेसर थाना के हेड कॉन्स्टेबल रोशनलाल, कॉन्स्टेबल अजय और सुरेश एनएच 11 पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान, रतनगढ़ की तरफ से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आती दिखी।
पुलिस ने कार चालक को रोका और दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। पूछताछ के दौरान ड्राइवर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। हेड कॉन्स्टेबल रोशनलाल ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाटड़ा नाउ, हाल सीकर निवासी अरविंद कुमार जाट को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद कुमार के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041380


