[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार  मुज्तर

झुंझुनूं : परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गौरव सेनानी शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीईओ जयदीप झाझरिया रहे, अध्यक्षता जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीईओ जयप्रकाश महला, शिक्षाविद जी.एल. कालेर, निदेशक नरेन्द्र झाझरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने पूर्व सैनिक शिक्षकों की अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। प्रांतीय अध्यक्ष राजपाल फौगाट ने स्वागत भाषण दिया, वहीं वक्ताओं ने शिक्षा के साथ सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नैतिक मूल्यों और खेलों पर जोर देने की बात कही।

अधिवेशन में पूर्व सैनिक शिक्षकों ने नो-बैग डे, नैतिक व बौद्धिक विकास के मॉडल को अपनाने की सहमति दी और शिक्षा विभाग में सैनिक व व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

दूसरे सत्र में पदोन्नत व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा हुई। संगठन ने दूरदराज जिलों में पदस्थापित पूर्व सैनिक शिक्षकों के लिए प्राथमिकता बहाली की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89