[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ पुलिस ने पकड़ी 30 लाख की अवैध शराब:शाहपुरा रोड पर कंटेनर से 393 कार्टन अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ पुलिस ने पकड़ी 30 लाख की अवैध शराब:शाहपुरा रोड पर कंटेनर से 393 कार्टन अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अजीतगढ़ पुलिस ने पकड़ी 30 लाख की अवैध शराब:शाहपुरा रोड पर कंटेनर से 393 कार्टन अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ पुलिस और सीकर DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शाहपुरा रोड पर धाराजी त्रिवेणी टोल के पास नाकाबंदी के दौरान टीम ने लगभग 30 लाख रुपए की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, नाकाबंदी के दौरान कंटेनर नंबर NL 01 AG 7261 की तलाशी ली गई। इसमें बाजरे के कट्टों की आड़ में छिपाकर रखे गए 393 कार्टन अवैध शराब बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से 1452 अंग्रेजी शराब की बोतलें, 8928 पव्वे और 1032 बीयर की कैन पकड़ी हैं। कंटेनर के साथ 11 बाजरे के कट्टे भी जब्त किए गए। कंटेनर चालक की पहचान अणदाराम (28) पुत्र मंगलाराम जाट, निवासी खरनतिया खुर्द, थाना बायतू, जिला बालोतरा के रुप में हुई। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

अजीतगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 347/25 और धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी पुलिस थाना सदर खाटूश्यामजी कैलाश यादव को सौंपी गई है। अजीतगढ़ मार्ग पर तस्करी का कई वारदातों के कारण पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77