[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में नए घर में गैस लीक से लगी आग:रसोई में खाना बनाने गई थी महिला, अचानक भड़की आग; महिला मामूली झुलसी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में नए घर में गैस लीक से लगी आग:रसोई में खाना बनाने गई थी महिला, अचानक भड़की आग; महिला मामूली झुलसी

पिलानी में नए घर में गैस लीक से लगी आग:रसोई में खाना बनाने गई थी महिला, अचानक भड़की आग; महिला मामूली झुलसी

पिलानी : पिलानी में गैस लीक होने से घर में आग लग गई। बुधवार सुबह ही गृह प्रवेश हुआ था और शाम को महिला खाना बनाने पहुंची तो गैस लीक होने से अचानक भभक उठी। आग की लपटों से महिला मामूली झुलस गई। घटना नजदीकी गांव जीणी में बुधवार शाम करीब 8ः30 बजे का है।

प्रशासक अमीलाल भड़िया ने बताया कि सुबह ही गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ था। शाम को जब सरिता रसोई में खाना बनाने पहुंचीं और गैस चालू किया, तभी लीक हुई गैस ने अचानक आग पकड़ ली। आग की लपटों से सरिता झुलस गईं और घर में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल सरिता को पिलानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सरिता घर में खाना बनाने पहुंची तो गैस ने आग पकड़ ली और किचन का सारा सामान जल गया।
सरिता घर में खाना बनाने पहुंची तो गैस ने आग पकड़ ली और किचन का सारा सामान जल गया।

परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की तत्परता से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग की सूचना मिलने पर पिलानी नगर पालिका और विद्याविहार नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन ने सिलेंडर को घर से सुरक्षित बाहर खुले मैदान में ले जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

नगर पालिका पिलानी से फायर ड्राइवर अरविन्द कुमार जोगी, फायरमैन अंकित सोनी व संकेत, नगर पालिका विद्याविहार से फायर ड्राइवर अनिल रणवा और फायरमैन विकास जिलोवा ने संयुक्त रूप से आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Related Articles