[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3 साल से फरार जमीनी विवाद का आरोपी गिरफ्तार:गुरुग्राम, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपकर काट रहा था फरारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

3 साल से फरार जमीनी विवाद का आरोपी गिरफ्तार:गुरुग्राम, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपकर काट रहा था फरारी

3 साल से फरार जमीनी विवाद का आरोपी गिरफ्तार:गुरुग्राम, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपकर काट रहा था फरारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने जमीनी विवाद में हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोलवा, थाना निजामपुर हरियाणा का रहने वाला है। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। मामला 5 जनवरी 2023 का है। परिवादी महिपाल जाखड़ खेतड़ी मोड़ से अपने घर जा रहा था। गोडावास श्मशान के पास एक बिना नंबर की थार गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी में सुरेश जाखड़, संजीव उर्फ संदीप और सुरेंद्र गुर्जर सवार थे। टक्कर के बाद आरोपी गोडावास गांव की तरफ भाग गए।

ग्रामीणों ने संजीव उर्फ संदीप को मौके पर ही पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने लोकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र कुमार गुड़गांव, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपता रहा।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमकाथाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा, डीएसपी अनुज डाल और थानाधिकारी विजेंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। परिवादी का आरोप है कि उनका कमलेश और कुलड़ाराम के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की नीयत रखते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77