वाल्मीकि समाज खेतड़ी के अध्यक्ष बने भंवरलाल पींवाल:आलोक जैदिया संरक्षक नियुक्त, बालिका शिक्षा पर देंगे जोर
वाल्मीकि समाज खेतड़ी के अध्यक्ष बने भंवरलाल पींवाल:आलोक जैदिया संरक्षक नियुक्त, बालिका शिक्षा पर देंगे जोर

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में सोमवार को वाल्मीकि समाज की बैठक हुई। घीसाराम पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भंवरलाल पींवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और आलोक जैदिया को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में मनोज जैदिया को कार्यकारी अध्यक्ष और विनोद सारवाण को उपाध्यक्ष बनाया गया। देवीदत्त बारासा को महामंत्री और राकेश पंवार को सचिव नियुक्त किया गया। शशी प्रकाश ढेण्डवाल कोषाध्यक्ष और रामस्वरूप ढेण्डवाल संगठनमंत्री बने। राजेंद्र प्रसाद को प्रचार मंत्री और घीसाराम पंवार को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया।
कार्यकारिणी में अजय कुमार, चौथमल, लुहरिया जैदिया, भंवरलाल, बंटी, गौरीशंकर, गोपाल पंवार और कृष्ण कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। जुगल किशोर चंदेलिया, केवलचंद बारासा, महेश और जगदीश प्रसाद चांवरिया को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया।
संरक्षक आलोक जैदिया ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जाएगा। बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होने से उसे आगे बढ़ने में गति मिलेगी। वहीं प्रत्येक व्यक्ति की विचारधारा को भी समाज के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आगे लाकर उसे आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की समाज के प्रति भागीदारी होने से ही समाज को विकास की धारा में आगे ले जाए जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी जाएगी। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।