बकरियों के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरा किसान:सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बकरियों के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरा किसान:सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चिड़ावा : चिड़ावा के पिचानवा गांव में रविवार शाम को एक किसान की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। धर्मवीर (60) पेड़ पर बकरियों के लिए चारा काट रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। गिरने से धर्मवीर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मवीर को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिड़ावा पुलिस थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। धर्मवीर खेती-बाड़ी और पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। इस घटना के बाद पिचानवा गांव में शोक की स्थिति है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010184


