[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत:सीकर से लौटते समय कार बिजली के खंबे से टकराई, AU बैंक का फाइनेंस कर्मचारी था महेंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत:सीकर से लौटते समय कार बिजली के खंबे से टकराई, AU बैंक का फाइनेंस कर्मचारी था महेंद्र

नीमकाथाना में बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत:सीकर से लौटते समय कार बिजली के खंबे से टकराई, AU बैंक का फाइनेंस कर्मचारी था महेंद्र

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के कोतवाली थाना अंतर्गत निमली के पास हुए एक सड़क हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महेंद्र जो की AU बैंक में फाइनेंस कर्मचारी था सीकर से कलेक्शन कर नीमकाथाना लौट रहा था तभी सिरोही नदी के पास अनियंत्रित होकर कार बिजली के खंबे से टकरा गई।

इस हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे नीमका थाना जिला अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नीमकाथाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रख वाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल तेजाराम ने बताया सड़क हादसे में जीलों निवासी महेंद्र की मौत हो गई जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad