[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में भामाशाहों ने 1.5 करोड़ की संपत्ति दान की:दादा और पिता की याद में तेरापंथ सभा को 800 गज जमीन और भवन भेंट कर अभिनंदन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में भामाशाहों ने 1.5 करोड़ की संपत्ति दान की:दादा और पिता की याद में तेरापंथ सभा को 800 गज जमीन और भवन भेंट कर अभिनंदन किया

सादुलपुर में भामाशाहों ने 1.5 करोड़ की संपत्ति दान की:दादा और पिता की याद में तेरापंथ सभा को 800 गज जमीन और भवन भेंट कर अभिनंदन किया

सादुलपुर : सादुलपुर में महाराणा प्रताप चौक स्थित सेठिया भवन में भामाशाह हुलास चंद सरिता देवी छाजेड़ और मदनलाल पूनमचन्द बोथरा का अभिनंदन किया गया। ये कार्यक्रम श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों दानदाताओं ने तेरापंथ सभा को करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति दान की।

1 करोड़ रुपए की जमीन और भवन भेंट किया

साध्वी सूर्य यशा ने इस मौके पर कहा कि सम्मान व्यक्ति का नहीं, बल्कि त्याग और दान भावना का होता है। सूरत प्रवासी भामाशाह सरिता हुलास चंद्र छाजेड़ ने अपने दादा और पिता भैरूदान और बिरधीचंद छाजेड़ की स्मृति में सादुलपुर तेरापंथ सभा को लगभग 1 करोड़ रुपए की जमीन और भवन भेंट किया है।

वहीं, बेंगलुरु प्रवासी भामाशाह मदनलाल बोथरा ने इसी भवन के पास स्थित करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 800 गज जमीन तेरापंथ सभा को जनहितकारी उपयोग के लिए दान की।

कार्यक्रम में साध्वी विद्यावती ने मंगल पाठ सुनाया। साध्वी प्रशस्त प्रभा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमरचंद कोठारी, मंत्री विनोद कोचर, महिला मंडल अध्यक्ष राजूदेवी बोथरा, मंत्री उषा दूगड़, श्याम जैन और उमेश लूणावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

दानदाताओं ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने देव, गुरु, धर्म और तेरापंथ संघ व समाज के लिए कुछ करने का प्रयास किया है और गणाधिपति गुरुदेव तुलसी के विसर्जन सूत्र के अनुसार अपने दादा और पिता की भावना को मूर्त रूप दिया है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा ने छाजेड़ दंपति और बोथरा को सम्मान स्वरूप बिरदावली के साथ शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अभिनंदन समारोह में सभा के पदाधिकारियों के साथ अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्रवण कोचर, श्रावक संदीप घोड़ावत, प्रमोद दूगड़, कमल कोचर, धर्मचंद दूगड़ और महेंद्र छलाणी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भागीदारी निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin