[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे के खिलाफ थोई पुलिस की कार्रवाई:48 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए, दो युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नशे के खिलाफ थोई पुलिस की कार्रवाई:48 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए, दो युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ थोई पुलिस की कार्रवाई:48 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए, दो युवक गिरफ्तार

नीमकाथाना : थोई पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 48 अवैध नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई।

थोई थानाधिकारी महेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ बड़िया मोड़ से रामसर कांवट मार्ग पर सूरज कॉलोनी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 48 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (20) और दिनेश कुमार (22), निवासी ढाणी रामसर तन कांवट, थाना थोई के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच अजीतगढ़ थानाधिकारी रिया चौधरी कर रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin