[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के जैन भवन में फागोत्सव:चंग-ढप की थाप पर झूमे दर्शक, महादेव ढप मंडली ने दी प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के जैन भवन में फागोत्सव:चंग-ढप की थाप पर झूमे दर्शक, महादेव ढप मंडली ने दी प्रस्तुति

फतेहपुर के जैन भवन में फागोत्सव:चंग-ढप की थाप पर झूमे दर्शक, महादेव ढप मंडली ने दी प्रस्तुति

फतेहपुर : फतेहपुर के जैन भवन में बुधवार रात फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर महादेव ढप मण्डली ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें चंग और ढप की थाप पर लोक कलाकार थिरके और दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक रामनिवास सैनी ने ‘आओ गजानंद पावणिया’ गाकर की। संत रोशननाथ महाराज के सानिध्य में महादेव ढप मंडली के टेलर परिवार की तीन पीढ़ियों के कलाकारों ने एक साथ मंच साझा किया।

मस्ताना चौक के राजकुमार तिवाड़ी, मेघराज मारवाड़ी, अरुण सहल, देवकीनंदन बोचीवाल, संदीप जांगिड़ और हिमांशु बन्ना ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। फागोत्सव में लोक कलाकारों ने विविध फाल्गुनी नृत्य और मेहरी नृत्य पेश किए। जब कलाकारों ने ‘रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे’ और ‘राम लक्ष्मण खेले रे होली’ जैसे भजनों पर ढप और चंग की धमाल छेड़ी, तो उपस्थित लोग भी थिरकने लगे।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, विनोद महला, महेश व्यास, अजय पारीक, काशीप्रसाद सैनी, गोविंद रिणवां, लोकेश सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin