[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के ASI के सिर पर बदमाशों ने मारी कुल्हाड़ी:दो कॉन्स्टेबलों को पीटा, पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़े; जोधपुर में हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के ASI के सिर पर बदमाशों ने मारी कुल्हाड़ी:दो कॉन्स्टेबलों को पीटा, पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़े; जोधपुर में हमला

सीकर के ASI के सिर पर बदमाशों ने मारी कुल्हाड़ी:दो कॉन्स्टेबलों को पीटा, पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़े; जोधपुर में हमला

सीकर : जोधपुर में 2 करोड़ की ठगी के आरोपियों को पकड़ने गई सीकर पुलिस पर हमला हो गया। ठगी करने वाले बदमाशों ने ASI के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। वहीं दो कॉन्स्टेबल से भी मारपीट कर पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई। जोधपुर के बनाड़ थाने में सीकर के उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह उद्योग नगर पुलिस थाने (सीकर) में दर्ज गैंगरेप के आरोपी रमेश की तलाश में कॉन्स्टेबल राजकुमार और राजेश के साथ जोधपुर आए थे।

ठगों के घर पहुंची थी पुलिस टीम

ASI ने बताया- जोधपुर आने पर पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र में है। ऐसे में उद्योग नगर थाने में ही दर्ज 2 करोड़ की ठगी के मामले में नामजद आरोपी नरपतराम, जितेंद्र, महेंद्र की तलाश में 16 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनके गांव खोखरिया कॉलोनी,बसंत विहार पहुंचे। तीनों आरोपी अपने मकान पर मिले। पुलिस टीम ने जांच करते हुए नोटिस देना चाहा तो नरपत, जितेंद्र और महेंद्र ने गुस्से में कहा कि तुम हमारे घर पर कैसे आए।

एक बदमाश की पत्नी ने पुलिस टीम को मारे पत्थर

ASI रंगलाल ने बताया- तीनों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने हाथों में डंडा लेकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। नरपतराम की पत्नी हाथों में पत्थर लेकर पुलिसकर्मियों को मारने लगी। इस बीच नरपतराम अपने घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर आया। उसने कुल्हाड़ी से भी ASI के सिर पर हमला किया, जिससे गहरी चोट आई। घटना के बाद जोधपुर की बनाड़ पुलिस ने चार आरोपी नरपतराम, महेंद्र, जितेंद्र और राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

2 करोड़ की ठगी का मामला

बता दें कि नरपतराम, जितेंद्र और महेंद्र ने सीकर के उद्योग नगर इलाके में जगदीश नाम के शख्स को ट्रेडिंग (फोरेक्स) में प्रॉफिट का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए ले लिए थे। बाद में प्रॉफिट भी नहीं दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin