[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में एसीबी की कार्रवाई के बाद यूथ-कांग्रेस का प्रदर्शन:ईओ राकेश अरोड़ा के निलंबन की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में एसीबी की कार्रवाई के बाद यूथ-कांग्रेस का प्रदर्शन:ईओ राकेश अरोड़ा के निलंबन की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर में एसीबी की कार्रवाई के बाद यूथ-कांग्रेस का प्रदर्शन:ईओ राकेश अरोड़ा के निलंबन की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर : सादुलपुर में नगर पालिका में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार शाम को एक पालिका कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना के बाद पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) राकेश अरोड़ा की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और उनके निलंबन की मांग तेज हो गई है।

गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर ईओ राकेश अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पालिका के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “जब पार्टी के पदाधिकारियों को ही पैसे देकर काम करवाना पड़े तो आम जनता का क्या होगा?” पूनिया ने ईओ अरोड़ा के कार्रवाई के बाद नगर पालिका छोड़ने पर भी सवाल उठाए और इसकी गहन जांच की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया, सहार अध्यक्ष पवन सैनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सतवीर पूनिया, गौरव बलवान, सदाम हुसैन, बलवान, मुकेश और राजेश प्रजापत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस के देहात जिला उपाध्यक्ष सतवीर पूनिया ने कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में ऐसे हालात कभी नहीं देखे। उन्होंने भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि में एसीबी द्वारा ट्रैप किया जाना सिस्टम में गंभीर खामियों का प्रमाण है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin