[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंकड़ेऊ कलां में ग्रामीण महिलाओं का गोदभराई, अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

कंकड़ेऊ कलां में ग्रामीण महिलाओं का गोदभराई, अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की सकारात्मक शुरुआत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार  मुज्तर

मलसीसर : आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितम्बर–16 अक्टूबर 2025) की शुरुआत के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, अलसीसर द्वारा ग्राम पंचायत कंकड़ेऊ कलां के कैम्प में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपखंड अधिकारी मलसीसर सुमन देवी ने किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन तथा बच्चों का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना और कुपोषण मुक्ति अभियान को गति देना रहा।

गोदभराई में गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों को पहला अन्न खिलाया गया और उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। उन्हें स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य रूप से महिला पर्यवेक्षक नीरज शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला, सुमन, सावित्री, सुनिता और सुभीता देवी मौजूद रहीं। नीरज शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण स्तर पर पोषण सुधारने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो प्रधानमंत्री के “सुपोषित भारत” दृष्टिकोण से प्रेरित हैं।

उपखंड अधिकारी सुमन देवी ने कहा कि पोषण माह के दौरान पूरे उपखंड में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दर को कम किया जा सके। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के तहत किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin