[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद झुंझुनूं में शहरी सेवा शिविर का आगाज, स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर परिषद झुंझुनूं में शहरी सेवा शिविर का आगाज, स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ अभियान

विधायक राजेंद्र भांबू ने 14 लाभार्थियों को दिए प्रधानमंत्री आवास योजना के चैक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप नगर परिषद झुंझुनूं की ओर से शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ बुधवार से किया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित प्रथम शिविर में विधायक राजेंद्र भांबू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार रुपये के डमी चैक के जरिए प्रथम किस्त 14 लाभार्थियों को वितरित की। शिविर में आयुर्वेद विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर की शुरुआत स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटर साइकिल रैली से हुई। जिसे अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर परिषद कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से निकली और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि आज वार्ड संख्या 8, 9 व 10 में संपूर्ण सफाई कार्य करवाया गया तथा सार्वजनिक स्थलों पर 16 नई लाईटें लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin