[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कार से टकराकर डम्फर में घुसी बाइक:पैर कटकर मोटरसाइकिल में घुसा, एक की मौत, एक जयपुर रैफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कार से टकराकर डम्फर में घुसी बाइक:पैर कटकर मोटरसाइकिल में घुसा, एक की मौत, एक जयपुर रैफर

कार से टकराकर डम्फर में घुसी बाइक:पैर कटकर मोटरसाइकिल में घुसा, एक की मौत, एक जयपुर रैफर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनूं से 15 किलोमीटर दूर दौरासर में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर झुंझुनूं सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सुनील पुत्र मदनलाल उम्र 32 हाल निवासी गोठड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं होशियार सिह पुत्र बेधाराम निवासी गोठड़ा की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया।

संजय पुत्र रोहिताश निवासी बिलवा को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती किया है।

तीनों युवक शादी में रोटी बनाने का काम करते है। शुक्रवार को तीनों एक साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बड़ागांव से झुंझुनूं में एक शादी में रोटी बनाने के लिए आ रहे थे।

इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकराकर साइड से आ रहे है एक डम्फर में घुस गई। जिससे सुनील का एक पैर कटकर मोटरसाइकिल के अंदर ही घुस गया।

सुनील व दो अन्य को गंभीर हालात में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील के एक लड़का और एक लड़की है। शादी में रोटी बेलकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet