जोहड़ में डूबने से युवक की मौत:पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा, खेत में कर रहा था स्प्रे
जोहड़ में डूबने से युवक की मौत:पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा, खेत में कर रहा था स्प्रे
चूरू : चूरू जिले के आसलखेड़ी गांव में जोहड़ में डूबने से युवक की मौत हो गई। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। बुद्धराम धाणक (35) आथुणी रोही में एक खेत में स्प्रे का काम कर रहा था। इस दौरान वह पास के जोहड़ से पानी लेने गया। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। काफी देर तक खेत में वापस नहीं लौटने पर लोगों ने तलाश की। जोहड़ के पास बुद्धराम की चप्पल और घड़ा पड़ा मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे जोहड़ से बाहर निकाला।बुद्धराम को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भालेरी थानाधिकारी फरमान खान के अनुसार, मृतक के भाई बजरंग धाणक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044877

