[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : दहशत फैलाने का मैसेज वायरल किया:पुलिस ने छह जनों को किया गिरफ्तार, मैसेज में लिखा था – कुछ बड़ा होने वाला है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : दहशत फैलाने का मैसेज वायरल किया:पुलिस ने छह जनों को किया गिरफ्तार, मैसेज में लिखा था – कुछ बड़ा होने वाला है

दहशत फैलाने का मैसेज वायरल किया:पुलिस ने छह जनों को किया गिरफ्तार, मैसेज में लिखा था - कुछ बड़ा होने वाला है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी में आज गैंग वार की दहशत भरी चेतावनी देने वाली फेक न्यूज को सोशल मीडिया पर स्प्रेड कर वायरल करने वाले कुछ युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आज सुबह से ही एक मैसेज व्हाट्सएप पर घूम रहा था, जिसमें बताया गया था कि दोपहर 3 बजे के बाद पिलानी के बाईपास एरिया में कुछ बड़ा होने वाला है।

मैसेज में बाईपास पर एक जगह का जिक्र करते हुए होने वाले सम्भावित घटनाक्रम में कुछ स्कूली छात्रों और किसी गैंग के गुर्गों के शामिल होने का क्लू भी दिया गया था। वायरल मैसेज थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा तक भी पहुंचा। थानाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को मैसेज में बताए गए एरिया में सक्रिय किया, जिसके बाद वहां से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कुछ युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरल हुआ मैसेज भी इन्हीं युवकों ने सोशल मीडिया पर डाला था।

यह लिखा था वायरल मैसेज में

इस मैसेज में लिखा था झुंझुनू के पिलानी शहर में होने वाला है कुछ बड़ा, हमारी सूचनाओं के हिसाब से या बताया जा रहा है कि दिनांक 23-03-2023 को कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसी सूचना पिलानी क्षेत्र से आ रही है कि बाईपास रोड़ पप्पू चाय वाले की दुकान के सामने दोपहर में 3 बजे करीब कुछ होगा। उसमें स्कूल के बच्चों सहित बाहर की गैंग के कुछ गुर्गे भी शामिल हैं। अब सवाल यह उठता है कि उस दिन क्या होगा और पिलानी शहर की पुलिस का इस पर क्या कहना है और इस पर क्या कार्यवाही होगी।

इनको किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अंकित सैनी उर्फ बाबा निवासी पिलानी, सुरेश जाट उर्फ धागड़िया निवासी जेवली थाना बाढ़ड़ा हरियाणा, प्रदीप जाट पिलानी, गोपाल स्वामी पिलानी, जितेन्द्र कुमावत भगीना तथा जितेन्द्र जाट निवासी भगीना को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीआई रणजीत सिंह सेवदा, एसआई सुरेश कुमार रोलन, हेड कॉन्स्टेबल सुमेर सिंह, सत्यनारायण, सुभाष लाम्बा, कॉन्स्टेबल विजय कुमार, धर्मेन्द्र तथा अजीत सिंह शामिल थे।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम

  • रणजीत सिंह सेवदा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी
  • सुरेश कुमार रोलन उनि पुलिस थाना पिलानी
  • सुमेरसिह एचसी 42 पुलिस थाना पिलानी
  • सत्यनारायण एचसी 05 पुलिस थाना पिलानी
  • सुभाष लाम्बा एचसी 2530 पुलिस थाना पिलानी
  • विजय कुमार कानि 401 पुलिस थाना पिलानी
  • धर्मेन्द्र कानि. 956 पुलिस थाना पिलानी
  • अजीत सिह कानि. 1053 पुलिस थाना पिलानी

गिरफतार शुदा आरोपी

  • अकित उर्फ बाबा पुत्र बाबुलाल जाति सैनी उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 16 पिलानी
  • सुरेश उर्फ धागडिया पुत्र रतनसिह जाति जाट उम्र 32 साल निवासी
  • प्रदीप पुत्र राजकुमार जाति जाट उम्र 30 साल निवासी वार्ड न. 19 पिलानी
  • गोपाल स्वामी पुत्र रोहिताश जाति स्वामी उम्र 27 साल निवासी वार्ड न. 05 पिलानी
  • जितेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार जाति कुमावत उम्र 27 साल निवासी भगीना थाना पिलानी
  • जितेन्द्र पुत्र सुरेश जाति जाट उम्र 28 साल निवासी भगीना थाना पिलानी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet