[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के इन्दिरा नगर झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने महिला मोर्चा में संतोष चौधरी को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही जिला प्रभारी संतोष तेतरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रकला चौधरी, जिला सलाहकार सुमन कटेवा, जिला महासचिव रितू गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां सहित  जिला सचिव विमला नूनियां को मनोनीत कर जिला स्तरीय कार्यकारिणी में प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी मौके पर ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी में शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष चन्द्रकला नेहरा एवं किरण महला को उपाध्यक्ष बनाया गया एवं झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक में ब्लॉक उपाध्यक्ष सुलोचना जगतसिंह व ब्लॉक महासचिव संतरा कुलहरी के साथ ही सचिव पद पर विधा देवी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष मंजू महला, महासचिव सपना बाबल, उपाध्यक्ष शारदा देवी, महासचिव सुनिता गढ़वाल एवं उपाध्यक्ष अनिला राहड़  ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया।

Related Articles