[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

AIKKMS और AIDYO ने चलाया राहत कोष अभियान, बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आए लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

AIKKMS और AIDYO ने चलाया राहत कोष अभियान, बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आए लोग

AIKKMS और AIDYO ने चलाया राहत कोष अभियान, बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आए लोग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) की जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को पिलानी क्षेत्र में कोष संग्रह अभियान चलाया गया। यह अभियान राजगढ़ रोड, व्यापारियों का मोहल्ला, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और तालाब स्टैंड पर आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने उदारता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग किया। संगठन के राज्य सचिव शंकर दहिया ने बताया कि पंजाब में बाढ़ के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे खाद्य संकट गहराता जा रहा है। दूषित पानी और गंदगी के चलते डायरिया, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियाँ भी तेजी से फैल रही हैं। ऐसे समय में देशभर से सहयोग जुटाना मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण है।

शंकर दहिया ने कहा कि AIKKMS की ऑल इंडिया कमेटी ने आह्वान किया था कि 10 और 11 सितंबर को पूरे देश में राहत अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में पिलानी जिला झुंझुनूं में भी यह पहल की गई।

अभियान में शंकर दहिया के साथ राजेंद्र सिहाग, नंदलाल सैनी, महादेवाराम जांगिड़, विष्णु वर्मा, संदीप शर्मा, पवन वर्मा और रविकांत पांडे सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles