तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समितियों के सदस्यों की बैठक आयोजित
तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समितियों के सदस्यों की बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला रसद कार्यालय में तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समितियों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में आवंटन सलाहकार समिति के सदस्य व सतर्कता समिति के सदस्यों को उनके कार्य एवं अधिकार क्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। आवंटन सलाहकार समिति के सदस्य व सतर्कता समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा चलाये जा रहे गिव-अप अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यों को गिव-अप अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपात्र उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम हटवाने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। इसी के साथ सदस्यों को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली उचित मूल्य दुकानों के अधिक से अधिक निरीक्षण करने के संबंध में प्रेरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093802


