[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर का शाही दांतागढ़, अब हेरिटेज होटल बनेगा:स्विमिंग पूल, जिम व योगा सेंटर भी होगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर का शाही दांतागढ़, अब हेरिटेज होटल बनेगा:स्विमिंग पूल, जिम व योगा सेंटर भी होगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सीकर का शाही दांतागढ़, अब हेरिटेज होटल बनेगा:स्विमिंग पूल, जिम व योगा सेंटर भी होगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दांतारामगढ़ : सीकर जिले के दांतारामगढ़ में पंचगिरी की नाग पहाड़ी पर स्थित प्राचीन दांतागढ़ अब हेरिटेज होटल के रूप में सज-धजकर पर्यटकों के लिए तैयार हो रहा है। ठाकुर गुमान सिंह द्वारा 1738 में निर्मित यह गढ़, जो कभी राजाओं का शाही ठिकाना था, अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर राजसी ठाठ-बाट का अनुभव कराएगा। पूर्व राजपरिवार की अगुवाई में चल रही इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।

गढ़ पैलेस का निर्माण 1738 में ठाकुर गुमान सिंह ने करवाया था।
गढ़ पैलेस का निर्माण 1738 में ठाकुर गुमान सिंह ने करवाया था।

दांता गढ़ के ऊपरी हिस्से में स्थित दोनों गढ़ों का रिनोवेशन कार्य तेजी से चल रहा है। यहां शानदार स्वीट्स, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, जिम, योगा सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गढ़ तक पहुंच आसान बनाने के लिए नीचे से ऊपर तक पक्की सड़क का निर्माण भी हो रहा है। इससे पहले दांता के निचले गढ़ में भी हेरिटेज होटल विकसित किया जा चुका है, जो पर्यटकों को खूब भा रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर यह ऐतिहासिक धरोहर नई रंगत में नजर आएगी, जहां मेहमान रियासतकालीन जीवनशैली का जीवंत अनुभव कर सकेंगे।

गढ़ के मालिक करण सिंह ने बताया- यह कदम दांतारामगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा। यह गढ़ सदियों से इतिहास की गवाही देता आया है। अब यह न केवल संरक्षित होगा, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आय का जरिया भी बनेगा।

रिनोवेशन के बाद गढ़ पैलेस में शाही रेस्टोरेंट भी ओपन होगा।
रिनोवेशन के बाद गढ़ पैलेस में शाही रेस्टोरेंट भी ओपन होगा।

हेरिटेज होटल से बड़े फायदे

  • ऐतिहासिक महत्व बढ़ने से सीकर में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो सकती है। जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
  • निर्माण से लेकर संचालन तक युवाओं के लिए सैकड़ों नौकरियां पैदा होंगी।
  • गढ़ की प्राचीनता बरकरार रहेगी, साथ ही राजस्थानी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचेगी।
  • होटल के मेहमान हस्तशिल्प, व्यंजनों की खरीदारी बढ़ाएंगे, जिससे छोटे व्यापार फलेंगे-फूलेंगे।
  • सड़क, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं में निवेश से पूरा इलाका समृद्ध होगा।
गढ़ पैलेस के रिनोवेशन के बाद सीकर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
गढ़ पैलेस के रिनोवेशन के बाद सीकर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22