[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (बालक), चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार एवं ‌ दवा वितरण कि गयी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (बालक), चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार एवं ‌ दवा वितरण कि गयी

राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (बालक), चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार एवं ‌ दवा वितरण कि गयी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (बालक), चूरू में फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल के सौजन्य से लगाया गया , डॉ. अख्तर खान, डॉ. पुष्पा खारड़िया एवं अब्दुल्लाह कुरैशी, ताहिर मुगल, उमर कुरैशी आदि के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर डॉ. पुष्पा खारड़िया ने बताया की शिविर में लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, पोषण स्तर, तथा सामान्य स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। जिन छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पाई गईं, उनका निःशुल्क उपचार किया गया| डॉ. अख्तर खान ने बताया की विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (विश्व पीटी दिवस) एक वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है जो 1996 से हर साल 8 सितंबर को मनाया जाता है , जो 1951 में विश्व फिजियोथेरेपी की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है शिविर के सफल आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद , वरिष्ठ अध्यापक इमरान बी. खान, अध्यापक जावेद खान गांगियासर , अध्यापक रत्नलाल सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद ओर वरिष्ठ अध्यापक इमरान बी खान ने का आभार व्यक्त किया और कहा,”ऐसे चिकित्सा शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से करता रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad