[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दिनदहाड़े लाखों रुपयों की हुई चोरी: वार्ड 21 में चोरों ने संदूकों के ताले तोड़े, डेढ़ लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर उड़ाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दिनदहाड़े लाखों रुपयों की हुई चोरी: वार्ड 21 में चोरों ने संदूकों के ताले तोड़े, डेढ़ लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

खेतड़ी में दिनदहाड़े लाखों रुपयों की हुई चोरी: वार्ड 21 में चोरों ने संदूकों के ताले तोड़े, डेढ़ लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : कस्बे के वार्ड नंबर 21 गुलाल का कुआं क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने खेतड़ी पुलिस थाने के पीछे स्थित प्रहलाद कुमावत पुत्र नागर मल के घर को निशाना बनाया। घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूकों में रखे लाखों का सामान उड़ा लिया।

प्रहलाद कुमावत ने खेतड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे अपने गांव मलसीसर गए हुए थे, जबकि पत्नी और बेटी झुंझुनूं में थीं। घर पर उनका नाती योगेश मौजूद था, लेकिन वह सुबह करीब 11 बजे खाना खाने अपने दूसरे घर चला गया। जब वह दोपहर 12 बजे लौटा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी।

शाम को घर लौटे प्रहलाद कुमावत ने बताया कि चोरी गए सामान में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की गलसरी, दो सोने के बाजूबंद, सोने का नथ, कानों के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, पांच चांदी की अंगूठियां और एक चांदी की तागड़ी शामिल हैं।सूचना पर थाना अधिकारी कैलाश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से कस्बे में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles