[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 साल बाद छलका रायपुर बांध:लगातार बारिश से 14 फीट तक भरा पानी, किसानों में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

7 साल बाद छलका रायपुर बांध:लगातार बारिश से 14 फीट तक भरा पानी, किसानों में खुशी

7 साल बाद छलका रायपुर बांध:लगातार बारिश से 14 फीट तक भरा पानी, किसानों में खुशी

पाटन : पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जोहड़, तालाब और बांधों में पानी की भरपूर आवक हो रही है। जिले का सबसे बड़ा रायपुर बांध शुक्रवार को पूरी तरह भर गया। बांध में 14 फीट तक पानी भर जाने से वह अब छलक रहा है। बांध की आंकड़ी पर पानी की चादर बह रही है। इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोग बांध पर पहुंच रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। इससे पहले यह बांध 2018 में छलका था।

क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बांध के लबालब भरने से भराव क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, उन्हें इसका कोई दुख नहीं है। उनका कहना है कि अब करीब 5 साल तक जलस्तर अच्छा रहेगा। पानी की पर्याप्त उपलब्धता से फसलें भी अच्छी होंगी। रायपुर बांध आसपास के दर्जनों गांवों की खेती का मुख्य स्रोत है। बांध में अरावली की पहाड़ियों, टोडा दरीबा और कासावती नदी का पानी आता है। बांध के छलकने के बाद पानी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की ओर बहता है। इससे हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र के लोगों में भी प्रसन्नता है।

Related Articles