[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से बाइक चोरी:मंदिर के पास बैठकर रैकी की, फिर लेकर भागा; CCTV में नजर आया चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से बाइक चोरी:मंदिर के पास बैठकर रैकी की, फिर लेकर भागा; CCTV में नजर आया चोर

खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से बाइक चोरी:मंदिर के पास बैठकर रैकी की, फिर लेकर भागा; CCTV में नजर आया चोर

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित सरकारी हॉस्पिटल से बाइक चोरी हो गई। युवक अपने परिचित से मिलने के लिए हॉस्पिटल आया था। 40 मिनट बाद बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बाइक ले जाते नजर आ रहा है। इसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर के पास बैठा था चोर

मोरिजा निवासी कृष्ण कुमार सैनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह 5 सितंबर की सुबह 6:15 बजे के करीब हॉस्पिटल में एडमिट अपने परिचित से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने हॉस्पिटल में अपनी बाइक को खड़ा कर दिया। इसके बाद करीब 7 बजे बाहर आए तो देखा कि बाइक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो एक लड़का हॉस्पिटल स्थित मंदिर के पास 3 से 4 मिनट तक बैठा नजर आया। उसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया।

वाहन चोरी के मामले बढ़े

बता दें कि खाटूश्यामजी कस्बे में मंदिर के चलते लगातार बढ़ती भीड़ में बाइक चोरी, गाड़ी चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस बेहद कम मामलों में आरोपियों को पकड़ पा रही है। हाल में 28-29 अगस्त को खाटूश्यामजी कस्बे से रेस्टोरेंट संचालक की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस को अब तक कोई लीड नहीं मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22