पोसाना के खेल मैदान में बुजुर्गों व महिलाओ की हुई प्रतियोगिता
पोसाना के खेल मैदान में बुजुर्गों व महिलाओ की हुई प्रतियोगिता
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील के पोसाना गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120 वी जयंती पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 साल से अधिक महिलाओं-पुरुषों की दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के महिलाओं व बुर्जुगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता टीम सम्मानित किया गया। साथ में बच्चों की भी 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें ऐयू फाउंडेशन के बच्चों ने भाग लिया। व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। तथा कोच सुनिल मरोड़ीया ने कार्यक्रम के दोरान कहा की खेल खेलने से व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। हमे अपने दैनिक जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए।
इस मौके पर सुबेदार नन्देव सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश खैरवा, प्रवीण मेचू, बजरंग नेहरा, प्रमोद बोयल, राधेश्याम स्वामी, सावरमल, बहादुर ढेवा, जगमाल मेचू, रणवीर सिंह, राकेश ढेवा, गिरधारी राईका, ताराचंद ढेवा, मोहन, शिशराम ढेवा, मदन मीणा, मुगाराम खैरवा, गुलझारी ढेवा, मखनलाल, गणेश ढेवा, इन्दाज मेचू, प्रकार कांटीवाल तथा अनेक ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1974059


