[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेन्द्र खयालिया होंगे गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2025 से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सुरेन्द्र खयालिया होंगे गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2025 से सम्मानित

सुरेन्द्र खयालिया होंगे गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2025 से सम्मानित

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ स्थित आदर्श समाज समिति इंडिया, एक राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितम्बर 2025 को होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में किया जाएगा। इस भव्य समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को “गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2025” से सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, स्वच्छता, कला एवं संस्कृति, साहित्य एवं पत्रकारिता, पर्यावरण, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, संगीत, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाएगी।

इसी कड़ी में सुबेदार रामेश्वर ख्यालिया सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र खयालिया को पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2025 से सम्मानित किया जाएगा। उनके द्वारा समाज में पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए किया गया कार्य अनुकरणीय रहा है।

कार्यक्रम में देशभर के कई गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों और कलाकारों की उपस्थिति रहने की संभावना है। यह आयोजन समाज में प्रेरणादायक कार्यों को पहचान दिलाने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker