[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के इकोलॉजी पार्क में मिला नवजात भ्रूण:मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने देखा, सिर नोच रखा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के इकोलॉजी पार्क में मिला नवजात भ्रूण:मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने देखा, सिर नोच रखा था

सीकर के इकोलॉजी पार्क में मिला नवजात भ्रूण:मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने देखा, सिर नोच रखा था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में सालासर रोड स्थित इकोलॉजी पार्क और बर्ड सेंचुरी में बने वॉकिंग वे के पास आज सुबह नवजात भ्रूण मिला। सुबह वॉकिंग करने आए लोगों ने इसे देखा। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुत्तों ने भ्रूण का सिर नोंच रखा था। पुलिस भ्रूण को एसके अस्पताल की मॉच्यूरी में लेकर गई है।

सदर पुलिस थाना के ASI नरेश कुमार ने बताया- इकोलॉजी पार्क से वन विभाग के सुभाष बाजिया ने सूचना दी कि पार्क में नवजात भ्रूण पड़ा है। जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। ऐसे में मौके पर आकर भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया है।

मौके पर कार्रवाई करते हुए सीकर की सदर थाना पुलिस।
मौके पर कार्रवाई करते हुए सीकर की सदर थाना पुलिस।

पुलिस के मुताबिक- नाजायज पहचान छुपाने के लिए परिजनों ने नवजात भ्रूण को फेंका है। हालांकि यह लड़का है या लड़की, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि कुत्तों ने नवजात भ्रूण काफी जगह से नोच रखा है। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर्स ही इस पर अपनी राय दे सकेंगे।

नवजात भ्रूण के पास से एक प्लास्टिक की पॉलीथिन और कुछ एरिया में खून के धब्बे भी मिले हैं। जहां नवजात भ्रूण मिला उसके पास ही इकोलॉजी पार्क की चारदीवारी है। ऐसे में अंदेशा है कि चारदीवारी के बाहर से पॉलिथीन में डालकर नवजात भ्रूण फेंका गया हो। जब कुत्ते वहां आए तो उन्होंने भ्रूण को नोंचना शुरू कर दिया। वॉकिंग करने आए लोगों ने कुत्तों को वहां से हटाया और नवजात भ्रूण को साइड में किया।

सालासर रोड स्थित इकोलॉजी पार्क और बर्ड सेंचुरी,जहां नवजात भ्रूण मिला।
सालासर रोड स्थित इकोलॉजी पार्क और बर्ड सेंचुरी,जहां नवजात भ्रूण मिला।

इससे पहले 20 जनवरी 2025 को इकोलॉजी पार्क के सामने स्थित बीहड़ इलाके में भी नवजात भ्रूण मिला था। उस दौरान भी भ्रूण को जगह-जगह से कुत्तों ने नोंच रखा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77