[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन

सूरजगढ़ : आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में आगामी 1 सितंबर 2025 को सूरजगढ़ स्थित होटल रानी बाग में आयोजित होने वाले गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राय सिंह शेखावत, अनिल जांगिड़, विनोद सोनी, धीर सिंह, होशियार सिंह सिंगाठिया, पूजा स्वामी, सुमन, अशोक कुमावत, विनोद शर्मा, सुरेश सिंह शेखावत, अवनीश पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पोस्टर में महात्मा गांधी, बजरंग लाल गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल सहित स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक छायाचित्र अंकित किए गए हैं। पोस्टर की झलक से ही कार्यक्रम के ऐतिहासिक और बेमिसाल होने का संदेश झलक रहा है।

अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन गांधी जीवन-दर्शन और समाज सेवा की भावना को समर्पित होगा। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की वीरभूमि पर होने वाला यह राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह अद्वितीय और ऐतिहासिक बताया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77