रतनगढ़ में बस कंडक्टर से मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित को पेड़ से बांधकर की थी पिटाई, दो बाइक जब्त
रतनगढ़ में बस कंडक्टर से मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित को पेड़ से बांधकर की थी पिटाई, दो बाइक जब्त
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में बस कंडक्टर से मारपीट और वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित दिलीप मेघवाल रतनगढ़ से सूरत रूट पर चलने वाली निजी स्लीपर बस में कंडक्टर का काम करता है। घटना 17 अगस्त की सुबह की है। दिलीप संगम चौराहे पर ड्यूटी के लिए खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग तीन-चार बाइक पर आए। वे उसे बहला-फुसलाकर सरदारशहर तहसील के गांव देराजसर की रोही में ले गए। आरोपियों ने दिलीप को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पीड़ित के भाई कृष्णकुमार मेघवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सूर्यप्रकाश नायक (23), लालचंद नायक (30), दिलीप नायक (22), भैराराम नायक (24) और विनोद नायक (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041545


