पाटन के काला खेड़ा वन क्षेत्र में विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, बाइक-गाड़ी से रेकी कर रहे थे तस्कर
पाटन के काला खेड़ा वन क्षेत्र में विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, बाइक-गाड़ी से रेकी कर रहे थे तस्कर
पाटन : पाटन क्षेत्र के काला खेड़ा वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात अवैध आयरन पत्थर का खनन और परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोगों ने टीम को चकमा देने की कोशिश की। आरोप है कि खनन माफिया ने वन विभाग की टीम की निजी गाड़ी को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद टीम ने रात 2 बजे तक कार्रवाई जारी रखी।
जंगल के रास्तों से पहुंची टीम
पाटन रेंजर रवि सिंह भाटी ने बताया कि उप वन संरक्षक सीकर प्रदीप कुमार और सहायक वन संरक्षक कीर्ति राठौड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम देर रात जंगल के रास्तों से मौके पर पहुंची और अवैध खनन व परिवहन में इस्तेमाल हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
बाइक और गाड़ी से कर रहे थे रेकी
रेंजर के अनुसार, आयरन पत्थर के अवैध कारोबार में शामिल लोगों ने बाइक और गाड़ी से रेकी कर वन विभाग की टीम को चकमा देने का प्रयास किया। इस दौरान टीम की निजी गाड़ी को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, टीम ने कार्रवाई जारी रखी और रात करीब 2 बजे इसे पूरा किया।
रेंजर के पदस्थापन के बाद पांचवीं कार्रवाई
रेंजर रवि सिंह भाटी के जुलाई में पदस्थापन के बाद क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ यह पांचवीं कार्रवाई है। कार्रवाई में फॉरेस्टर रामकुमार गुर्जर, जगदीश शर्मा, सहायक वनपाल रामकिशोर मीणा, वनरक्षक बाबूलाल खोखर और कृष्ण सिंह तंवर ने मुख्य भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454312
