खंडेला के विकास ने साइकिल से उमलिंग-ला टॉप फतह किया:30 दिन की यात्रा पूरी कर लौटे, लोगों ने किया स्वागत
खंडेला के विकास ने साइकिल से उमलिंग-ला टॉप फतह किया:30 दिन की यात्रा पूरी कर लौटे, लोगों ने किया स्वागत
खंडेला : खंडेला क्षेत्र की बासड़ी ग्राम पंचायत की ढाणी जोधावाली के विकास कालीरावणा ने साइकिल से उमलिंग-ला टॉप फतह किया है। उन्होंने 30 दिन की यात्रा पूरी कर 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस टॉप तक पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया। खंडेला लौटने पर बस स्टैंड पर युवाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी।
विकास शिशराम कालीरावणा के बेटे हैं। साइकिल से इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए शारीरिक क्षमता, मजबूत इच्छाशक्ति और धैर्य चाहिए। विकास ने अपनी यात्रा से संदेश दिया कि पक्के इरादे से कठिन लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
खंडेला बस स्टैंड पर युवा नेता राहुल बाजिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने विकास का स्वागत किया। बाजिया ने कहा, विकास की यह कामयाबी युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने को प्रेरित करती है। उन्होंने अपनी मेहनत और हिम्मत से इलाके का नाम रोशन किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454313
