बामनवास गांव के जोहड़ में बने तालाब में मिला नरेगा मजदूर का शव, गांव में फैली सनसनी
बामनवास गांव के जोहड़ में बने तालाब में मिला नरेगा मजदूर का शव, गांव में फैली सनसनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा थाना क्षेत्र के बामनवास गांव के जोहड़ में बने तालाब में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही मनरूप सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मनरूप नरेगा में मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर 2 बजे से वह लापता था। परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास ढूंढा लेकिन वह कहीं नही मिला। इसके बाद ग्रामीणों को गांव के तालाब के पास चप्पलें दिखाई दी। जिसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने चिड़ावा पुलिस को सूचना दी। चिड़ावा सीआई आसाराम गुर्जर पुलिस जाब्ते साथ मौके पर पहुंचे। तालाब में गोताखार उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक की पत्नी का नाम प्रेम है। मृतक के तीन पुत्रियां है और सभी विवाहित है। बरहाल मनरूप की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां पोस्टमार्टम कि प्रक्रिया की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044758

