[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेपर्ड ने छात्र पर किया अटैक:घर के पास खेत में बाजरे से नीलगाय को भगाने गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लेपर्ड ने छात्र पर किया अटैक:घर के पास खेत में बाजरे से नीलगाय को भगाने गया था

लेपर्ड ने छात्र पर किया अटैक:घर के पास खेत में बाजरे से नीलगाय को भगाने गया था

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोधपुरा में सोमवार सुबह एक छात्र मादा लेपर्ड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल नीमकाथाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दसवीं कक्षा में अध्ययनरत सतपाल उर्फ नीरज मीना सुबह अपने घर के नजदीक खेतों में नीलगाय भगाने गया था। इस दौरान बाजरे के खेत में एक मादा लेपर्ड अपने शावकों के साथ छुपी हुई थी। छात्र जैसे ही खेत के पास पहुंचा, लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने किसी तरह घायल को लेपर्ड के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मादा लेपर्ड अभी भी अपने शावकों के साथ खेत में छुपी हुई है। इससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लेपर्ड को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77