सैनी समाज कल्याण संस्थान की बैठक का आयोजन हुआ
सैनी समाज कल्याण संस्थान की बैठक का आयोजन हुआ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चंद्रकांत बंका फौज का मोहल्ला स्थित महात्मा ज्योति बा फूले अतिथि भवन मे सैनी समाज कल्याण संस्थान की बैठक का आयोजन पुर्व अध्यक्ष घडसीराम सैनी की अध्यक्षता मे किया गया। बैठक मे नई कार्यकारिणी का गठनm किया गया जिसने डा. कमलचंद सैनी को संस्थान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया एंव सुरेश सैनी (बबेरवाल)को सचिव व गौरीशंकर किरोड़िवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संस्थान का संगठन सचिव बाघसिंह तोमर को बनाया गया। बैठक मे तय किया गया की वर्ष 2025 का प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त समारोह मे 1 जनवरी 2023 से 15 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्र मे अध्यनरत छात्र-छात्राएं व राजकीय सेवा मे नियुक्ती पाने वाले व निट,आईआईटी-जेईई, जेआरएफ,पीएचडी, स्नातक, स्नातकोत्तर,खेलकूद मे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ीयों एंव समाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी,भामाशाह का सम्मान व प्रशस्ति-पत्र दिया जाकर सम्मानित किया जायेगा।
आगामी बैठक 30 अगस्त शनिवार को रखी गई हैं। बैठक मे पुरणसिंह मिटावा,नथमल गौड़,सत्यनारायण हलकारा,कृपाशंकर,दीनदयाल सैनी,पार्षद प्रदीप कुमार सैनी,राजेन्द्र प्रसाद सैनी,पवन सुईवाल, महावीर भारती,सुरेन्द्र सिंगोदिया सहित संस्थान के सदस्यगण मौजूद रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041409

