[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं से 40 कृषक हिमाचल में सात दिवसीय प्रशिक्षण पर रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं से 40 कृषक हिमाचल में सात दिवसीय प्रशिक्षण पर रवाना

झुंझुनूं से 40 कृषक हिमाचल में सात दिवसीय प्रशिक्षण पर रवाना

झुंझुनूं : आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) योजना के तहत अन्तरराज्यीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झुंझुनूं जिले के 40 कृषकों का दल रविवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेन्द्र सिंह लाम्बा और उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) शीशराम जाखड़ ने प्रशिक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगा। किसानों को उन्नत हाईटेक बागवानी (फल, फूल, सब्जी), विपणन, जल संरक्षण, लो-टनल, शेड नेट हाउस, पॉली हाउस, मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण प्रबंधन एवं संरक्षित खेती पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा किसान दल केंद्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र, चंबाघाट (सोलन) एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों का भी भ्रमण करेगा। प्रशिक्षण दल की जिम्मेदारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रमोद कुमार और कृषि पर्यवेक्षक (उद्यान) सुरेन्द्र सिंह निभाएंगे, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ रहेंगे। यह प्रशिक्षण जिले के किसानों के लिए नई तकनीक सीखने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22