[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का विशेष शैक्षणिक भ्रमण:पिलानी के आदित्य बिरला मेमोरियल में विज्ञान और तकनीक से रूबरू हुए छात्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का विशेष शैक्षणिक भ्रमण:पिलानी के आदित्य बिरला मेमोरियल में विज्ञान और तकनीक से रूबरू हुए छात्र

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का विशेष शैक्षणिक भ्रमण:पिलानी के आदित्य बिरला मेमोरियल में विज्ञान और तकनीक से रूबरू हुए छात्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी में बीके बिरला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आदित्य बिरला मेमोरियल का शैक्षणिक भ्रमण किया। कैडेट्स ने अत्याधुनिक तकनीक से उद्योगपति आदित्य बिरला की जीवनी के बारे में जाना। उन्हें देश और दुनिया में विज्ञान की प्रगति की जानकारी भी दी गई।

बिरला म्यूजियम में कैडेट्स ने “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” के ध्येय वाक्य को विज्ञान के विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से समझा। बीके बिरला इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ. बीके राउत ने तकनीकी शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बीके बीआईईटी प्राचार्य अनिल शर्मा, बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट अनिल कुमार, पीआई तेजपाल सैनी और सीटीओ बुधराम सैनी ने कैडेट्स को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कैडेट्स ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet