पर्यूषण महापर्व में सामायिक दिवस मनाया:सेठिया भवन आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, व्रत सिद्धांतों के बारे में दी जानकारी
पर्यूषण महापर्व में सामायिक दिवस मनाया:सेठिया भवन आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, व्रत सिद्धांतों के बारे में दी जानकारी

सादुलपुर : सादुलपुर में जैन धर्म के पर्यूषण महापर्व के नवाहिक कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को सामायिक दिवस मनाया गया। महाराणा प्रताप चौक स्थित सेठिया भवन में आचार्य महाश्रमण की वयोवृद्ध शिष्या शासनश्री साध्वी विद्यावती के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी विद्यावती के मर्यादा वाचन से हुई। उन्होंने साधु-साध्वियों और श्रावक-श्राविकाओं के व्रत सिद्धांतों का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता साध्वी सूर्य यशा ने सामायिक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने साम्य योग सामायिक की महत्ता बताई।
साध्वी सूर्य यशा ने आचार्य तुलसी द्वारा प्रतिपादित अभिनव सामायिक का वर्णन किया। उन्होंने भगवान महावीर काल के राजा श्रेणिक और जैन पूनियो श्रावक की कथा का भी जिक्र किया। साध्वी दिव्या प्रभा और साध्वी प्रशस्त प्रभा ने भी अपने विचार रखे।
तेरापंथ महिला मंडल सादुलपुर की सदस्याओं ने सामायिक से जुड़े गीतों का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नवरंगी सामायिक साधना के साथ सामयिक व्रत किए। श्रावक वर्ग में सुशील भगत सरावगी और अभिषेक सरावगी की सक्रिय भागीदारी रही।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ऋषभ जैन और सदस्य प्रमोद सरावगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सादुलपुर और राजगढ़ दोनों क्षेत्रों के तेरापंथी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजगढ़ की तेरापंथ युवक परिषद और महिला मंडल ने आवागमन व्यवस्था संभाली।