[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयन्ति पर किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयन्ति पर किया याद

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयन्ति पर किया याद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ति पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाऊस चूरू में शहर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोकर व किशोर धांधू की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी पूर्व सभापति गोविंद महँणसरिया ने कहा राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया व पंचायत राज को मजबूती ओर महिलाओं को अधिकार देकर मजबूती प्रदान की। उप सभापति प्रतिनिधि रमजान खान ने कहा राजीव गांधी सादगी और सरलता की मिसाल थे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत प्रयास किये। । शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक ताकतें जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही हैं, हमें स्व. राजीव गांधी जैसे महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करनी होगी।

देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने कहा कि हमें राजीव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश, समाज और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने कम्प्यूटर और संचार क्रांति के लिए देश के विकास को एक नई दिशा दी उन्होंने ने जब संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति का आगाज किया तो उस समय विपक्ष के नेताओं ने इसका मजाक बनाया था लेकिन आज उसी क्रांति के दम पर हम विकास की प्रतिस्पर्धा में अपने आपको बनाये हुए हैं। पूर्व उपजिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल ने कहा देश के विकास के लिए राजीव गांधी के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

पुष्प अर्पित कार्यक्रम में आशाराम सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, लालचंद सैनी, सीताराम खटीक, शिवकुमार शर्मा, आमीन खां, अब्बास काजी, सीराज खा जोईया, बाबू मंत्री, विमल शर्मा, योगेश ढाका, सोयल डी के, शंकर चंदेलिया, आसिफ निर्माण, अली मोहम्मद भाटी, आरिफ रिसालदार, शेर खां मलखाण, अनीस खान, सोहनलाल मेघवाल, रामेश्वर नायक, अजीज खां, समीउल्लाह, सुरेश शर्मा, राजीव बहड, निरज शर्मा, गोकुल शर्मा, कृष्ण सुण्डा, सलीम पीए, बाबू खां चायल, बनवारी लाल सैनी, बजरंग बजाड, आरिफ कुरेशी, महबूब कुरेशी, मोहसीन, मो उमर, साहिल खान, राजेश फौजी, युनुस खान, मुस्ताक, मुस्ताक, जितु सिंह जसरासर, अजय दाधिच, सुर्यप्रकाश वर्मा, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22