[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:चूरू के बंधनाउ से 11 साल बाद पकड़ा गया, रतनगढ़ पुलिस को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

महिला अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:चूरू के बंधनाउ से 11 साल बाद पकड़ा गया, रतनगढ़ पुलिस को सौंपा

महिला अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:चूरू के बंधनाउ से 11 साल बाद पकड़ा गया, रतनगढ़ पुलिस को सौंपा

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर में पुलिस ने एक पुराने अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम ने बंधनाउ निवासी 40 वर्षीय गोपीराम जाट को पकड़ा है। रतनगढ़ पुलिस थाने में 11 साल पहले एक महिला के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गोपीराम मुख्य आरोपी था। चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी।

हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और मंगल सिंह की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे बंधनाउ गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। गोपीराम को पहले सरदारशहर पुलिस थाने लाया गया। बाद में उसे रतनगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। रतनगढ़ पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22