[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 24 अगस्त को होगा आदिवासी दिवस समारोह:राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल, प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 24 अगस्त को होगा आदिवासी दिवस समारोह:राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल, प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

नीमकाथाना में 24 अगस्त को होगा आदिवासी दिवस समारोह:राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल, प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

नीमकाथाना : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की ओर से नीमकाथाना में 24 अगस्त को राज्यस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजी भाई डामोर मुख्य अतिथि होंगे।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष के.सी. घुमरिया करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अरविन्द नेताम, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीता उरांव और पूर्व मंत्री फगनसिंह कुलस्ते विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांवरमल झरवाल, आर.सी. वर्मा और शंकरलाल बाडोत भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में समाज की कुरीतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आदिवासी और मीणा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, राजपत्रित अधिकारी और खेल-कूद में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वालों को मोमेंटो और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार आदिवासी और मीणा संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विशेष जन समाज सेवा करने वाली वीरांगनाओं और प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव रतनलाल मीणा, जिलाध्यक्ष सुगना राम भीगा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77