[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नबीपुरा में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साह और जोश के साथ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नबीपुरा में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साह और जोश के साथ समापन

नबीपुरा में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साह और जोश के साथ समापन

सीकर : सीकर जिले की फतेहपुर तहसील के गाँव-नबीपुरा के नव युवक मण्डल द्वारा तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आज उत्साह और जोश के साथ हुआ समापन हुआ । प्रतियोगिता मे 32 पुरुष एव 15 लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया । कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन झुंझुनूं सांसद विजेंद्र ओला ने किया ।

पुरुष वर्ग में सॉफ्टोनेक्सा वेब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, सीकर की टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने जींद (हरियाणा) को लगभग 15 अंकों के अंतर से हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में तेजा क्लब विजेता और नंगल पुरोहित, जयपुर की टीम उपविजेता रही । समापन समारोह के मुख्य अतिथि महावीर कटारिया ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता की प्रायोजक सॉफ्टोनेक्सा वेब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संदीप पूनिया ने समापन समारोह के अवसर पर कहा कि “आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं हमें इन फिजिकल गतिविधियों और खेलों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही युवाओं के स्वास्थ्य और अनुशासन के लिए सबसे जरूरी है।

उन्होंने कहा सॉफ्टोनेक्सा वेब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एक तेजी से बढ़ती हुई आईटी कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन, गेमिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल मार्केटिंग जैसी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना और युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22