[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

24वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

24वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित

छात्रवृत्ति है जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संजीवनी – डॉ. राजकुमार शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ नागरिक संघ मुंबई शाखा नवलगढ़ की ओर से शनिवार को महर्षि अंगिरा सेवा समिति परिसर में 24वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा थे। मंच पर नवलगढ़ नागरिक संघ मुंबई के सह सचिव विजय अग्रवाल, मंडावा सीबीईओ अशोक शर्मा, नवलगढ़ सीबीईओ आत्माराम, समाजसेवी कैलाश चोटिया व एडवोकेट अश्वनी महर्षि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ की ओर से अतिथियों का साफा, पुष्पमाला, प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ की ओर से शहर के सरकारी व निजी विद्यालयों को कुल 13 लाख 85 हजार 25 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। साथ ही, शहर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि छात्रवृत्ति जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संजीवनी का काम करती है। उन्होंने कहा कि भामाशाह नवलगढ़ में शिक्षा के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और अपनी जन्मस्थली से जुड़ाव ही व्यापार में भी तरक्की लाता है। विजय अग्रवाल ने कहा कि धन के अभाव में किसी विद्यार्थी को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा और नवलगढ़ नागरिक संघ हमेशा जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, घूमचक्कर व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगिड़, श्री सूर्यमंडल सचिव पवन शर्मा, उदयपुरवाटी एसीबीईओ महेंद्र सैनी, पोदार कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया और अंत में नागरिक संघ नवलगढ़ के सचिव अरिहंत एस. जैन ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Related Articles