[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमेरिका के राष्ट्रपति का सीकर में विरोध:किसान संगठनों ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, व्यापार समझौतों के खिलाफ प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अमेरिका के राष्ट्रपति का सीकर में विरोध:किसान संगठनों ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, व्यापार समझौतों के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरिका के राष्ट्रपति का सीकर में विरोध:किसान संगठनों ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, व्यापार समझौतों के खिलाफ प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सीकर की ओर से आज भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका गया। किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

किसान क्रांति यूनियन के संयोजक दिनेश सिंह जाखड़ ने बताया- अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात के चलते भारतीय आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाकर कुल टैरिफ 50% कर दिया है, जो विश्व में किसी भी देश पर लगाया गया सबसे अधिक टैरिफ है। अमेरिका अपनी आर्थिक और सैन्य शक्ति का दुरुपयोग कर भारत की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र पर दबाव बना रहा है। अमेरिका भारत से पेट्रोलियम, कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों को अपनी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए खोलने की मांग कर रहा है।

जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के भारत विरोधी रुख और कृषि क्षेत्र में हस्तक्षेप के दबाव पर चुप हैं। संयुक्त किसान मोर्चा इसे भारत की खेती, किसानों और मजदूरों को बर्बाद करने वाली नीति मानता है। इसीलिए ट्रम्प के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की संसदीय समीक्षा हो। साथ ही, इन समझौतों से किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन का कहना है कि ये समझौते भारत के कृषि क्षेत्र को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले कर सकते हैं, जिससे किसानों और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा।

Related Articles