[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:2000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, स्कूली बच्चों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:2000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, स्कूली बच्चों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

पिलानी में हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:2000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, स्कूली बच्चों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

पिलानी : पिलानी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। यात्रा की शुरुआत सुबह 9:15 बजे राकेश अकेडमी स्कूल से हुई। यात्रा भगत सिंह सर्किल से शुरू होकर कारगिल शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक स्थल, डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल, पंचवटी और तालाब पार्क होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इसके बाद यात्रा विद्या विहार नगरपालिका के सामने पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें 2000 से अधिक बच्चे, युवा और नागरिक शामिल हुए।

स्कूली बच्चों ने सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। शहर की दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी यात्रा में सहयोग किया। इसके अलावा एनसीसी, स्काउट गाइड व एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में सहयोग दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन भी इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया। उन्होंने 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मान के साथ उतारने की अपील की।

ये हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा में मुरलीमनोहर शर्मा, सरोज श्योराण, सिकंदर देवना, अजित श्योराण, सुरेंद्र सोनी, डॉ आरपी पारीक, नरेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र नेहरा, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र माटोलिया, गोविंद सारवान, निशांत पापटान, मंजू कुलहरि, अनीता जांगिड़, महेंद्र सिंह राठौड़, राजेश सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह (भाई जी), सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह गौड़, विकास डूमोली, लोकेश डाडा, महेन्द्र सिंह शेखावत, नीरज शर्मा, राकेश मीणा, गंगा सिंह, मनोज डाबड़ीवाल, अशोक सैन, दीपक सोनी, विनोद जांगिड़, सुभाष सैनी, दीपक शर्मा, प्रदीप योगी, उज्ज्वल शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मोहित सैनी, जितेंद्र श्योराण, जितेंद्र शेखावत, आशुतोष गुप्ता, मधुसूदन शाह, आशाराम गुर्जर, नरेंद्र सिंह शेखावत, सतवीर झाझडिया, हेमंत राठौड़, सुशील वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपक नायक, बलवान सिंह, आर्यन नोवाल, सुरेंद्र कौशिक, विक्रम सिंह शेखावत के अलावा बच्चों, महिलाओं व युवाओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।

Related Articles