[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरंगा रैली में उमड़े शहरवासी:चिड़ावा में भाजपा नगर मंडल ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिरंगा रैली में उमड़े शहरवासी:चिड़ावा में भाजपा नगर मंडल ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का संकल्प

तिरंगा रैली में उमड़े शहरवासी:चिड़ावा में भाजपा नगर मंडल ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का संकल्प

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मंडल संयोजक महेंद्र मोदी, मंडल सहसंयोजक अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, मंत्री राजेश कुमावत, युवा नेता सुरेश भूकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच, कृष्ण स्वामी, अमित सैनी गोलू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत आदि ने रवाना किया।

रैली में मंगेश भगत, निखिल मावंडिया, मनीष धाबाई, विक्रम सैनी, पार्षद अंकित भगेरिया, पार्षद देवेंद्र सैनी, पार्षद गंगाधर सैनी, पार्षद मनजीत, पार्षद मदन डारा, मुकेश खंडेलवाल, पीयूष बाछूका, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, संदीप जोशी, पूर्व सरपंच ओजटू शीशराम डांगी(अध्यक्ष गौरव सेनानी झुंझुनू), सूबे. मेजर रामकिशन डारा अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद चिड़ावा, हव. ब्रह्मानंद रोहिल्ला सहित काफी लोग शामिल हुए।

रैली के आखिर में समापन पर दहिया ने संबोधन देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है और देश की आन बान शान है। तिरंगा ना केवल हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है बल्कि विश्व पटल पर हमारे विश्वास के रूप में ये लहराता है। इस दौरान सभी ने तिरंगे और राष्ट्रगान का हमेशा सम्मान करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles