[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो युवा कांग्रेसियों को मिली प्रदेश स्तर पर नियुक्ति:विपिन नूनिया राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अंकित फोगाट प्रदेश सचिव बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो युवा कांग्रेसियों को मिली प्रदेश स्तर पर नियुक्ति:विपिन नूनिया राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अंकित फोगाट प्रदेश सचिव बने

दो युवा कांग्रेसियों को मिली प्रदेश स्तर पर नियुक्ति:विपिन नूनिया राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अंकित फोगाट प्रदेश सचिव बने

चिड़ावा : राजस्थान युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में क्षेत्र के दो युवा कांग्रेसियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। पंचायत समिति चिड़ावा के उप प्रधान विपिन नूनिया को राजस्थान यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही बांझडोली गांव के अंकित फोगाट को प्रदेश सचिव बनाया गया है। बीती रात युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मनीष चौधरी ने दोनों की नियुक्ति की घोषणा की। इस नियुक्ति के बाद झुंझुनूं के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अंकित फोगाट, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के करीबी माने जाते हैं। वे पहले सूरजगढ़ विधानसभा में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नियुक्ति पर विपिन नूनिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। एक साधारण कार्यकर्ता होते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वे शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने सीताराम लांबा, उदय भानु, सुरेंद्र मुंड और मनीष चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंकित फोगाट ने बताया कि वे झुंझुनूं जिले में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का और अधिक प्रयास करेंगे। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। इन नियुक्तियों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संगठन ने साधारण कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर उनकी निष्ठा और समर्पण को सम्मानित किया है। संगठन के अनुसार, ये नियुक्तियां राजस्थान यूथ कांग्रेस के युवा नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22