[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला शिक्षण संस्थान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वृक्षारोपण कर किया जनजागरूकता का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला शिक्षण संस्थान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वृक्षारोपण कर किया जनजागरूकता का आह्वान

बिरला शिक्षण संस्थान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वृक्षारोपण कर किया जनजागरूकता का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से आज बिरला बालिका विद्यापीठ के बाहरी परिसीमन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) एस. एस. नायर, निदेशक, बिरला शिक्षण संस्थान रहे। इस अवसर पर मेजर जनरल नायर ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं। बिना इनके मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व असंभव है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्थान हर वर्ष बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करता है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। वृक्षारोपण से वायु शुद्ध होती है, ऑक्सीजन मिलती है और प्रदूषण पर नियंत्रण संभव होता है। इस मौके पर प्राचार्या अचला वर्मा, जी.एस. गिल, डॉ. मनोज जांगिड़, कपिल शर्मा, चंद्रशेखर राठौड़, अनिल जोशी, सीमा सिन्हा, विक्रमजीत सिंह, सुरेश चंद सैनी, शिवराज सिंह रावत सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62